फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए, सीएम करेंगे सम्मानित

Fri, 30 Oct 2026 07:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत प्रदेश के 102 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। स्कूल और कॉलेज स्तर के 51-51 विद्यार्थियों का लॉटरी से चयन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को भोपाल में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव एक नवंबर को लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भोपाल के चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के 51 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। अन्य जिलों में जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोहों में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी:  भोपाल का इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए तैयार,19 नवंबर को होगा उद्घाटन

विद्यालय स्तर के विजेता: आगर मालवा से देवांश कुशवाह, अशोकनगर से महिका सेन और लोकेश लोधी, बालाघाट से गिरीश पारधी, बड़वानी से रय्यान खान और राज वर्मा, बैतूल से कमलेश सलामे, भिंड से राधा, भोपाल से अक्षरा गोस्वामी और प्रीतम मंडलेकर, बुरहानपुर से गोपाल चौहान और देव तिवारी, छतरपुर से करण कुमार अहिरवार, दमोह से लकी कुर्मी, दतिया से रिया कौरव, देवास से अनुष्का प्रजापति, धार से दुर्गेश बर्वे और राम मेड़ा, गुना से जानकी लोधा और पूर्ति गड़री, ग्वालियर से शिवांश पखारिया, झाबुआ से अजय नायक और लोकेश मैड़ा, कटनी से श्यामू सिंह, खंडवा से कुलदीप सिंह मौर्य और अनिरुद्ध सरमंडल, खरगोन से रक्षित अक्कल, मंदसौर से प्रिंस सागर साकेस, नर्मदापुरम से अल्ह शाह, नीतिन पाल और अक्क्षा शाह, नीमच से आदित्यराज सिंह, निवाड़ी से मिथुन केवट, रतलाम से पुष्कर बोरिया, रीवा से मानशी सिंह, सागर से महादेव सूर्यवंशी और विशाल अहिरवार, सतना से प्रबल गौतम, सिवनी से नपेश डहरवाल, शहडोल से सताक्षी शुक्ला, शाजापुर से साथी आडवाणी, श्योपुर से समीर चौरसिया, श्याम सारस्वत और अभिमान गुर्जर, सिंगरौली से अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल और अभिषेक तिवारी, उमरिया से कुलदीप तुर्कर, वरुण विश्वकर्मा और सानिया बी तथा विदिशा से गौरव अहिरवार को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार
विज्ञापन


महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के विजेता: अनूपपुर से काजल केवट, अशोकनगर से अपि शर्मा और समीक्षा पांडेय, बड़वानी से गौरव बागुल और शिवानी पटेल, बैतूल से प्राची यादव, बुरहानपुर से अथर्व वर्मा और सुब्बू निंगवाल, छतरपुर से मावेंद्र सिंह बुंदेला, दमोह से शीतल कुर्मी, देवास से अंजलि बागवान, डिंडोरी से संध्या परस्ते, गुना से नितेश जाटव, ग्वालियर से शौर्य प्रधान, हरदा से चंद्र गोपाल छापरे, इंदौर से अथर्व साहू, झाबुआ से प्राची भूरिया, कटनी से रीना पटेल और दिव्या बेन, खंडवा से कसीश बिरले, खरगोन से लकी नागदे, अनीता दक्से, विष्णु राजेरिया और आँचल देवड़ा, मंदसौर से काव्या शर्मा, मऊगंज से शिवर मिश्रा और विनय रजक, नर्मदापुरम से खुशबू मालवीय, नीमच से जया, निवाड़ी से मुस्कान पाल, पांढुर्णा से कुणाल पाराडकर, रायसेन से अनंता वरहैया और उर्मिला अहिरवार, राजगढ़ से मनीषा गुर्जर और चिराग घावरी, रतलाम से दीक्षा सोनी, सागर से सलोनी अहिरवार, सतना से सान्वी सिंह बघेल और अभिषेक पांडे, सीहोर से जीया सेनी और मोहित हरियाले, सिवनी से नगमा बी, गौसिया नफीस और यशपाल सोनुसर, शाजापुर से अलका पुष्पकार, शिवपुरी से पूनम साहू, सीधी से प्रयांसु साहू, सिंगरौली से सूरज कुमार साहू, उज्जैन से लखन सिंह सिसोदिया, आवेश राठौर और पुलकित मरमट तथा उमरिया से रिजवान खान को विजेता घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में

सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को पुरस्कार वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। विजेताओं को एक-एक लाख रुपए का चेक और प्रमाण पत्र श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। भोपाल के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित करेंगे, जबकि अन्य जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें