मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। डॉ. यादव ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।