फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: दशहरे पर इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे सीएम, कल प्रदेशभर में आयोजन, मंत्री अलग-अलग जिले में होंगे शामिल

Mon, 19 Oct 2026 08:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विजयादशमी पर मंगलवार को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में और मंत्री अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी पर मंगलवार को प्रदेश में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर और वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। जिन जिलों में मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र-पूजन भारतीय सेना के पराक्रम, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। राज्य सरकार ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को कार्यक्रमों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सरकार ने नागरिकों से अपने घरों में परंपरा के अनुसार शस्त्र-पूजन करने की अपील की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती: वॉश ऑन व्हील्स वाले IAS अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर ननि

शक्ति के सदुपयोग का संदेश
विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन की परंपरा को शक्ति के सदुपयोग, आत्मरक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प से जोड़कर देखा जाता है। भारतीय परंपरा में शस्त्रों का उद्देश्य समाज, निर्बलों और राष्ट्र की रक्षा माना गया है। इस अवसर पर सेना और सुरक्षा बलों के साहस, अनुशासन तथा देश की सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए देश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शस्त्र-पूजन का संदेश केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना से भी जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: राहुल ने कहा- मोदी-शाह की एक्सपायरी डेट नजदीक, शिवराज बोले-99 बार फेल प्रोडक्ट कर रहा भाजपा की बात

इन जिलों में मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। विजयवर्गीय धार, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, संपतिया उइके मंडला और तुलसीराम सिलावट देवास में शस्त्र-पूजन करेंगे। इसी तरह एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग भोपाल, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, राकेश शुक्ला भिंड और इंदर सिंह परमार शाजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे। राज्यमंत्री कृष्णा गौर विदिशा, धर्मेंद्र सिंह लोधी दमोह, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल राजगढ़, लखन पटेल कटनी, नारायण सिंह पवार आगर मालवा, नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बैतूल में वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल शस्त्र-पूजन करेंगे। सभी जिलों में कार्यक्रमों की व्यवस्था संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें