फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में आज पहुंचेगा 36.17 करोड़ का बोनस, सीएम यादव मंडला में करेंगे वितरण

Sun, 04 Oct 2026 09:52 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्रीमोहन यादव आज मंडला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ रुपए का बोनस वितरित करेंगे। कार्यक्रम में 9.04 लाख संग्राहकों के साथ 84 वन समितियों को 26.56 करोड़ रुपए का काष्ठ लाभांश भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंडला पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही मंडला की 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपए का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा। तेंदूपत्ता बोनस वितरण में पूर्व मंडला, पश्चिम मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मंडल के संग्राहक शामिल होंगे। यानी कार्यक्रम का लाभ मंडला के साथ आसपास के कई वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े परिवारों को मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज का सवाल- आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

84 वन समितियों को मिलेगा काष्ठ लाभांश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला की 84 वन समितियों के सदस्यों को 26.56 करोड़ रुपए से अधिक का काष्ठ लाभांश वितरित करेंगे। इसमें पूर्व मंडला और पश्चिम मंडला वन मंडल की समितियां शामिल हैं। सरकार के इस कार्यक्रम को वन उपज से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाने और तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके संग्रहण कार्य का प्रोत्साहन देने से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: मोबाइल और सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा वरुण, मथुरा में मिली लोकेशन

पांढुर्णा में भी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मंडला के बाद पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। वे सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें