फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भाजपा कार्यालय में हरियाणा चुनाव की जीत का जश्न, वीडी शर्मा बोले- जनता ने राहुल गांधी की बना दी जलेबी

Tue, 08 Oct 2024 02:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई। कांग्रेस नेताओं का कांग्रेस कार्यालय पर जलेबी बनाते हुए एक वीडियो सामने आया। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पटाखे जलाते वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। आतिशबाजी, ढोल पर नाचने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। मंगलवार सुबह शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई। शुरुआती रूझान के बाद कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाते वीडियो सामने आया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि उनकी जलेबी बन रही थी, लेकिन राहुल गांधी फैक्ट्री में बना रहे थे। हरियाणा की जनता ने कहा कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, लेकिन हम आपकी जलेबी जरूर बना देते है। जनता ने राहुल गांधी की ही जलेबी बना दी। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आज फिर ऐतिहासिक दिन है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है।  आज हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यह तय कर दिया है कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। शर्मा ने कहा कि  पार्टी के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया उसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय हासिल की और जम्मू कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृृहमंत्री अमित शाह की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हो पाया मैं हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर की जनता को मैं मध्यप्रदेश की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें