फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget Session: दूसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पेश होगा, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा; हंगामे के आसार

Tue, 17 Feb 2026 08:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिससे सदन में तीखी बहस के आसार हैं।
विज्ञापन
मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। यह प्रावधान वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के खर्चों की पूर्ति के लिए लाया जा रहा है। 18 फरवरी को वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा। सत्र के आज भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया था।  कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत का मुद्दा उठाया था, आज फिर विपक्ष सरकार को घेर सकता है। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। 18 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cylinder Blast: भोपाल में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें; मचा हड़कंप

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर ध्यानाकर्षण
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भोपाल में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या और नियंत्रण में कमी को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं वरिष्ठ भाजपा विधायक जयंत मलैया दमोह जिले के अंतर्गत सीतानगर सिंचाई परियोजना की मूल डीपीआर में किए गए परिवर्तन की जांच को लेकर जल संसाधन मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मूड, 18 को सबसे ज्यादा असर, 15 जिलों में चेतावनी

भाजपा विधायक दल की बैठक
आज शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मंत्रियों और विधायकों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने और मुख्य बजट को लेकर तैयारी पर विशेष जोर रहेगा। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में कांग्रेस पहले ही अपनी रणनीति तय कर चुकी है। ऐसे में आज सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-  MP News: विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाेले- अभिभाषण का विरोध लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें