फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget Session 2026: सदन में बजट पर तीखी बहस, कांग्रेस विधायक बोले- प्रति व्यक्ति आय छग से भी कम

Fri, 20 Feb 2026 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों ने विकसित प्रदेश और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। प्रति व्यक्ति आय, कर्ज और नर्मदा संरक्षण जैसे मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विकसित प्रदेश और प्रति व्यक्ति आय को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा। अमरपाटन से विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश को विकसित बताने का दावा कर रही है, जबकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में मध्य प्रदेश कई राज्यों से पीछे है। उन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है जितनी बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने रोजगार और निवेश के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में छोटी उद्योग इकाइयां बंद हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल का 26 टन गोमांस मामला पीएम तक पहुंचा, हिंदू संगठन ने खून से लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

राम पर नोकझोंक
चर्चा के दौरान ‘राम’ के उल्लेख को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी पर फिर हमला किया और भाजपा ने राम को घुसेड़ दिया। श्रीराम को लेकर भाजपा विधायक सीताशरण शर्मा ने आपत्ति ली। कहा तमीज से बात करें, आपत्तिजनक शब्द न बोलें। मामले को लेकर हंगामा हुआ विलोपित करने की मांग की। मनरेगा का नाम जी—रामजी को लेकर कांग्रेस विधायक ने तंज किया था। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि राम का अपमान हमेशा कांग्रेस ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Assembly Session: भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; स्थगन प्रस्ताव भी खारिज

भारी ब्याज चुकाया जा रहा
वहीं, कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बजट और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बड़े दावे कर रही है, लेकिन कर्ज पर भारी ब्याज चुकाया जा रहा है। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और किसानों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। मरकाम ने नर्मदा संरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि पांच किलोमीटर क्षेत्र में शराबबंदी का दावा जमीनी स्तर पर लागू नहीं दिख रहा। उन्होंने पौधारोपण और परिक्रमा पथ की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें