फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget 2025: मोहन सरकार का 4.21 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट, CM बोले- न एक रुपये का टैक्स, न योजना में कटौती

Wed, 12 Mar 2025 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट बताया। सरकार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य से जोड़ते हुए अगले पांच वर्षों में बजट दोगुना करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार की ओर से आज बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश हुआ। ये बजट मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया। मोहन सरकार की ओर से  4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।बजट को सीएम मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट बताया।

विज्ञापन




बजट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश सरकार वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो बजट पेश किया है वो ये हमारी सरकार का अद्वितीय बजट है। इसके माध्यम से हमने सभी वर्गों की बेहतरी के लिए प्रयास किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक दो ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी अर्थात दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये का जो रोडमैप तैयार किया गया है, उसी सिलसिले में हम अपने बजट को पांच साल में दो गुना करने का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े: 11 नए आयुर्वेद कॉलेज बनाने की घोषणा, सीएम केयर योजना से मरीजों को मिलेगी राहत; क्या रहा खास
विज्ञापन


ये सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, ये ठोस निर्धारित लक्ष्य है, जिसके आधार पर व्यवस्थित योजना तैयार की गई है। गरीब, महिला, किसान और युवा सभी वर्गों की बेहतरी के साथ-साथ ये बजट गांव-गरीब और खास करके व्यवस्थित प्लानिंग के भरोसे से मध्यप्रदेश को उड़ान की ओर आगे बढ़ेगा। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि ये बजट पिछली बार से 15 प्रतिशत ज्यादा है अर्थात चार लाख 21 हजार 32 करोड़ का ये बजट है। ये आज तक का सबसे बड़ा बजट है। ये सारे रिकॉर्ड से बाहर है।

ये भी पढ़े: GYAN के सहारे 250 लाख करोड़ की जीडीपी बनाना लक्ष्य, जानें कहां से आएगा पैसा और कहां होगा खर्च

लाडली लक्ष्मी योजना में कमी नहीं
महिला सशक्तिकरण के लिए भी ये बजट बहुत अलग प्रकार का है। छह वर्षों में जेंडर बजट का आकार दो गुना हुआ है। कृषि क्षेत्र में भी हम छह वर्षों में दो गुनी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास सभी प्रकार से बाल बजट को भी छह वर्षों दो गुना करने का लक्ष्य रखा गया है। लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से भी हमने एक बार स्पष्ट किया है कि इसमें किसी प्रकार की धनराशि की कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंचायतों को 6,007 करोड़ का अनुदान, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के लिए 100 करोड़; जानें

एक रुपये का टैक्स नहीं
सीएम ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इतने बड़े बजट के बाद भी हमने एक रुपये का टैक्स नहीं लगाया है। न ही किसी योजना में कटौती की है। लगातार हम अपने संकल्प पत्र के वादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस से तुलना में हम आगे
हम कांग्रेस के शासनकाल से तुलना करें तो तब केवल 20 हजार करोड़ का बजट होता था 2024-04 तक। जब हमारी सरकार बनी तो सवा तीन लाख करोड़ से हम आगे बढ़े हैं। ये हमारी भारतीय जनता पार्टी की काम करने की शैली है, उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें