फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास

Wed, 15 Apr 2026 03:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की 12वीं कॉमर्स की छात्रा खुशी राय ने साफ लक्ष्य, सही रणनीति और रोजाना कम से कम 8 घंटे की पढ़ाई के दम पर स्टेट टॉप किया। शिक्षकों और परिवार के सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। मेहनत और अनुशासन से मिली यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
खुशी राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में इस बार सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशी राय ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर स्टेट टॉपर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता स्पष्ट लक्ष्य और सही रणनीति की कहानी है। इस सफलता के पीछे उनकी लगातार मेहनत रही। खुशी रोजाना कम से कम 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने हर विषय के लिए अलग रणनीति बनाई और उसी के अनुसार तैयारी की।
विज्ञापन


गोल पहले से तय था, इसलिए मिली सफलता
खुशी के अनुसार उनका लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट था। उन्होंने समय का सही उपयोग किया और हर विषय के लिए अलग समय तय किया। इसी अनुशासन ने उन्हें टॉप तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें-पन्ना की प्रतिभा बनीं 10वीं में MP की टॉपर, 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास; IAS बनने का सपना
विज्ञापन



शिक्षकों और परिवार का मिला पूरा साथ
खुशी ने बताया कि उनके शिक्षक हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे, जिससे पढ़ाई में उन्हें कभी परेशानी नहीं हुई। वहीं परिवार का लगातार समर्थन भी उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर,झुग्गी बस्ती में रह कर की कठिन परिश्रम,करना चाहती है देश सेवा


टॉप की खबर मिलते ही खुशी का माहौल
जैसे ही टॉप करने की जानकारी मिली, पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। मां की आंखों में आंसू आ गए और सभी ने इस सफलता को मिलकर सेलिब्रेट किया। पिता दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि खुशी बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही है। उसकी मेहनत ही आज उसकी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें