फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड ने जारी की तारीख, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 मई को होंगे जारी

Tue, 23 May 2023 08:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

माशिम ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 25 मई को दोपहर 12.30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट घोषित करेंगे। 
विज्ञापन
एमपी में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 25 मई को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। माशिम ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 25 मई को दोपहर 12.30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट घोषित करेंगे। 
विज्ञापन


माशिम की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम 25 मई को जारी किए जाएगे। 

छात्र रिजल्ट https://mpresult.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के पिछले साल रिजल्ट 29 अप्रैल 2022 को जारी हुए थे। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 72.72% छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 59.54% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार एमपी बोर्ड के रिजल्ट 25 मई को जारी होने की संभावना है। इसके लिए बुधवार को माशिम की तरफ तारीख की घोषणा की जा सकती है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। माशिम ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षएं मार्च 2023 में कराई थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित हुई। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। जानकारी के अनसुार 25 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

यहां देख सकेंगे रिजल्ट 
छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं को रिजल्ट इन वेबसाइट पर देख सकेंगे।  छात्र-छात्राएं https://mpresult.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें