फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे आयोजन

Sat, 31 Oct 2026 06:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में भाजपा 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इस दौरान छात्रावासों में संपर्क अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप प्रज्ज्वलन और जनजातीय गौरव चौपाल के जरिए आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेशभर में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी शिवराज डाबी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं सह संयोजक सोहन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एक एकड़ खेत, पत्नी के नाम दो करोड़ का मकान... 50 चुनाव लड़ चुके कांते सयन्ना ने एमपी से लिया राज्यसभा का फॉर्म

3 नवंबर से शुरू होगी तैयारियों की गतिविधियां
जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की तैयारी के लिए 3 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। 4 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला होगी। वहीं 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सांसदों, विधायकों और पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 10 से 12 नवंबर तक प्रदेश और जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं होंगी। इसके बाद 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशभर में दीप प्रज्ज्वलन, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

छात्रावासों में संपर्क अभियान, 18 को चौपाल
15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअल संबोधन देंगे। इसके बाद 16 और 17 नवंबर को प्रदेश के अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में पार्टी जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान चलाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन 18 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित की जाएंगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर समेत छह वनकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें