फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के बाद दो कैबिनेट बैठक से नदारद रहे, पर तीसरी बैठक में शामिल हुए मंत्री विजय शाह

Tue, 10 Jun 2025 08:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह, जो कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से गायब थे, एक महीने बाद दोबारा कैबिनेट बैठक में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में प्रहलाद पटेल और जगदीव देवड़ा के बीच बैठे मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद से गायब मंत्री विजय शाह एक महीने बाद मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। इससे पहले सोमवार को शहडोल के ब्यौहारी में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वह पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा किया। विवादित बयान के बाद से मंत्री शाह दो बार कैबिनेट बैठक से अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर तीन बार माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किए थे, लेकिन किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। विजय शाह के बयान की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है।  ब्यौहारी में हुए कार्यक्रम के पोस्टर पर विजय शाह का नाम या फोटो नहीं था, इसके बावजूद वह न सिर्फ पहुंचे, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मंच भी साझा किया। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा गर्म है, क्योंकि विजय शाह आदिवासी गौंड समुदाय से आते हैं, जिसकी प्रदेश में करीब 21% आबादी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें