फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भोपाल में धूमधाम से मनेगी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ, फुल ड्रेस रिहर्सल में 18 टुकड़ियों ने लिया भाग

Wed, 13 Aug 2025 10:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के लिए बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई, जिसमें पुलिस और अन्य बलों की 18 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
भोपाल में बुधवार को लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ राजधानी भोपाल में पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य समारोह 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। बुधवार को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। फाइनल रिहर्सल में डीजीपी कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर किरण गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: राजधानी की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जुनून, पारंपरिक वस्त्रों में रैली में शामिल हुए 100 से अधिक बाइकर्स

परेड अभ्यास का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त  आदित्य पटले ने किया, जबकि सहायक परेड कमांडर की भूमिका  दिव्या झारिया ने निभाई। इस अभ्यास में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें गुजरात पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, महिला बल, विशेष सशस्त्र बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जेल विभाग, रेलवे पुलिस, नगर सेना, एनसीसी (बॉयज-गर्ल्स), स्काउट्स-गाइड्स, शौर्य दल, अश्वरोही दल और पुलिस बैंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल अपैरल-टेक्सटाइल के वैश्विक ब्रांड्स के उद्योगपतियों से करेंगे निवेश संवाद

परेड में प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए सहायक उप निरीक्षक हीरालाल यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय धुन के साथ परेड की सलामी ली और संदेश वाचन किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण और विसर्जन हुआ। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले 65 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अलंकरण का अभ्यास भी किया। साथ ही सभी प्लाटून कमांडरों ने मुख्य अतिथि से परिचय देने की प्रक्रिया का भी पूर्वाभ्यास किया। इस मौके पर स्टेडियम में सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें