फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-रमजान: जानें तारीख और कब रखा जाएगा पहला रोजा, बोहरा समुदाय रविवार से करेगा आगाज

Sat, 09 Mar 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया, बोहरा समुदाय रविवार को पहला रोजा रखकर इबादत की शुरुआत करेगा। जबकि शनिवार शाम से शहर की विभिन्न मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
माह-ए-रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामी महत्व वाले माह-ए-रमजान की आमद करीब है। दाऊदी बोहरा समुदाय रविवार को पहला रोजा रखकर इसकी शुरुआत करेंगे। जबकि मुस्लिम समुदाय सोमवार शाम को चांद की तलाश करेगा। इसके आधार पर मंगल या बुधवार से रमजान की इबादतें शुरू होंगी।

विज्ञापन


दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि बोहरा समुदाय रविवार को पहला रोजा रखकर इबादत की शुरुआत करेगा। जबकि शनिवार शाम से शहर की विभिन्न मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कमरुद्दीन ने बताया कि शहर की मुल्ला कालोनी, सैफिया रोड, अलीगंज, कोहेफिजा, भानपुर समेत करीब 15 मस्जिदों में बोहरा समुदाय रमजान की खास इबादतें करेगा।

उन्होंने बताया कि रमजान माह में पूरे 30 दिन समाज के लोग रोजा इफ्तार से लेकर सुबह सेहरी तक इबादत करते हैं। इस दौरान सामूहिक इफ्तार और सेहरी के इंतजाम भी होते हैं। इसके अलावा देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू होने वाली खास नमाज सुबह सेहरी के वक्त तक जारी रहती है। कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि बोहरा समुदाय 30 रोजों के पूरे होने पर ईद का त्योहार मनाएगा।
विज्ञापन


इधर चांद का इंतजार
मुस्लिम समुदाय का माह-ए-रमजान चांद के दीदार के साथ शुरू होगा। इसके लिए राजधानी भोपाल में रुअते हिलाल कमेटी सोमवार को मोती मस्जिद में चांद देखने के लिए जमा होगी। चांद दिखाई देने पर या किसी शहर से इसकी तस्दीक होने पर काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी एलान करेंगे। उसके बाद तरबीह की विशेष नमाज के साथ रमजान शुरू हो जाएंगे। इस लिहाज से मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। सोमवार शाम को चांद दिखाई न देने पर पहला रोजा बुधवार को रखा जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के सचिव काजी सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि रहमत, बरकत और खास इबादतों वाले इस महीने के लिए शहर की मस्जिदों में खास तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में त्योहार की रौनकें दिखाई देने लगी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें