फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव, कुश्ती संघ उपाध्यक्ष के चुनाव में मिले पांच वोट

Fri, 22 Dec 2023 09:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद संभालते ही उनके लिए बुरी खबर सामने आई है। वे मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हार गए। इस चुनाव में उन्हें मात्र पांच वोट मिले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव पहला चुनाव हार गए हैं। वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाने थे।मोहन यादव ने भी इसके लिए पर्चा भरा था, तब तक वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को जब तक उनकी ताजपोशी हुई, तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई। कुश्ती संघ चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस चुनाव में मोहन यादव हार गए और उन्हें केवल पांच वोट मिले। बताते  चलें, सीएम मोहन यादव वर्तमान में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। कुश्ती संघ का अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है, वह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। 

किसने चुनाव लड़ा और कितने मिले वोट

  • अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह को चुना गया है, उन्हें 40 वोट मिले हैं, ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनिता को महज सात वोट मिले और वह हार गईं

  • इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े असम के देवेंदर को 32 वोट और गुजरात के आईडी नानावटी को 15 वोट मिले हैं

  • उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों को चुना जाना था, पंजाब के करतार सिंह को 44 वोट मिले हैं। पश्चिम बंगाल के असित कुमार साहा को 42 वोट मिले।

  • मणिपुर के एन. फोनी को 38 वोट मिले। दिल्ली के जय प्रकाश को 37 वोट मिले। एमपी के डॉ. मोहन यादव को महज पांच वोट मिले और वह चुनाव हार गए 

  • इसी तरह प्रधान सचिव पद के लिए गुजरात के प्रेमचंद लोचब को 27 वोट और चंडीगढ़ के दर्शनलाल को 19 वोट मिले

  • संयुक्त सचिव पद के लिए आंध्रप्रदेश के आरके पुरुषोत्तम को 36 वोट, कर्नाटक के बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी को 34 वोट, हरियाणा के रोहताश सिंह को 10 वोट और हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह को नौ वोट मिले

  • कोषाध्यक्ष पद के लिए उत्तराखंड के सत्यपाल सिंह देसवाल को 34 वोट और जम्मू-कश्मीर के दुष्यन्त शर्मा को 12 मिले 

  • वहीं, कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव लड़े छत्तीसगढ़ के प्रशांत राय को 37, झारखंड के रजनीश कुमार को 37, तमिलनाडु के एम. लोगानाथन को 36, नागालैंड के नेविकुओली खात्सी को 35, राजस्थान के उम्मेद सिंह को 34 वोट, असम के रतुल सरमा को नौ और जम्मू एवं कश्मीर के अजय वैद को आठ वोट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें