मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल-पेट्रोल बचत की अपील पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए गाइडलाइन तैयार की है, जिसके तहत ईंधन की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्चुअल कैबिनेट बैठक और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप काम कर रही है और इस दिशा में आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। बता दें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने कारकेट से कारों की संख्या को 13 से घटाकर 8 कर लिया है। वहीं, मंत्रियों से भी अपने काफिलों को कम करने और निगम मंडलों का पदभार ग्रहण करने वाले नेताओं को बिना किसी रैली के सादगी से पदभार ग्रहण करने को कहा है।