मध्यप्रदेश के इंदौर के विजय नगर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नाबालिग की उम्र 14 साल बताई जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए लड़की और आरोपी की दोस्ती हुई थी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज होने के बाद घटना की जानकारी देते हुए एएसपी पूर्व, जोन-2 के राजेश रघुवंशी ने कहा, 'शिकायत दर्ज होने के बाद हमने जल्द ही खोजबीन की। हमने लड़की को वहां से बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।'