फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, महिलाओं की सुविधा पर रहेगा खास ध्यान

Wed, 22 Oct 2025 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और सूर्य कुंडों की साफ-सफाई व सुविधाओं बेहतर करने के निर्देश दिए। गोवर्धन पूजा पर उन्होंने गौशाला में पूजन कर गौ-संवर्धन को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग ने छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बुधवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा समानता और सद्भाव का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी पार्क, राजेंद्र नगर, करोंद और संजीव नगर में बन रहे छठ पूजा सूर्य कुंडों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, स्वच्छ जल, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: उमा भारती ने कहा झांसी से 2029 लोकसभा चुनाव झांसी से लडूंगी,गोपाष्टमी पर शुरू होगा गौ-संवर्धन अभियान

सुविधाओं के साथ भव्यता में होगी छठ पूजा
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में हर वर्ष छठ पूजा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस बार सूर्य कुंडों का निर्माण और घाटों का विस्तार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पूरी तैयारियों के बाद छठ पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: जबलपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय बैठक, सर संघचालक मोहन भागवत समेत वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल

महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम और चलित शौचालय
मंत्री सारंग ने बताया कि पूजा स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम लगाए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा चलित शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि “व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम बोले-भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपए की राशि देने का वादा होगा पूरा

सूर्य कुंडों की मरम्मत और सफाई पर जोर
सारंग ने कहा कि क्षेत्र के सभी सूर्य कुंडों की मरम्मत और सफाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के नागरिक निवास करते हैं, जिनकी आस्था इस पर्व से गहराई से जुड़ी है। इसी कारण हर वर्ष यहां छठ मैया और भगवान सूर्य की उपासना पूरे हर्षोल्लास के साथ की जाती है।

ये भी पढ़ें-  MP AQI: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में जहरीली हुई हवा, ग्वालियर, सागर और मंडीदीप सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

गोवर्धन पूजा पर की गौ सेवा
इसी क्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्ना नगर स्थित गौशाला में भगवान गोवर्धन का विधिवत पूजन किया और गौमाता को ग्रास अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारे जीवन का आधार हैं। जैसे माता लक्ष्मी समृद्धि देती हैं, वैसे ही गाय हमें स्वास्थ्य और जीवन देती है। मंत्री सारंग ने कहा कि गौ-संवर्धन केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गौ पालन और सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों मजबूत हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें