फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: मंत्री अहिरवार ने शिवराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, बोले- उनकी टिप्पणी में पूर्व सीएम थे कमलनाथ

Mon, 08 Jan 2024 06:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम पर टिप्पणी के बाद मंत्री अहिरवार पूर्व सीएम शिवराज से मुलाकात करने पहुंचे। वायरल वीडियो पर शिवराज को सफाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम शिवराज से मुलाकात करते मंत्री अहिरवार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपने विवादित वीडियो पर सफाई दी। मंत्री अहिरवार सुबह लिंक रोड स्थित शिवराज सिंह के बंगले पहुंचे। वहां उन्होंने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्री अहिरवार ने शिवराज सिंह को बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर टिप्पणी की थी न कि उन्हें। उनके वीडियो को तोड़ मरोड़कर मीडिया में पेश किया गया है। इसके बाद उन्होंने शिवराज का आशीर्वाद लिया और वहां से रवाना हो गए। हालांकि बाहर अहिरवार ने मीडिया से दूरी बनाई और उन्होंने इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया। 

यह था पूरा मामला 
राज्य मंत्री अहिरवार अपने एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। वीडियो में मंत्री अहिरवार एक सवाल के जवाब में कहते नजर आ रहे थे कि वर्तमान मुख्यमंत्री को देखो, पूर्व मुख्यमंत्री ने तो जाने किस किस को गोद लिया था। इसलिए उनका यह परिणाम हुआ है। वे सिर्फ गोद लेते थे करते कुछ नहीं थे। अहिरवार के इस वीडियो में वे किसी का नाम नहीं ले रहे थे। कांग्रेस जहां इस वीडियो में दिए गए बयान को पूर्व सीएम शिवराज से जोड़ रही थी तो भाजपा सफाई में इसे पूर्व सीएम कमलनाथ से जोड़कर बता रही थी। 
विज्ञापन


पहले भी दी सफाई 
इसके बाद मंत्री की सफाई भी सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि उनके बयान को आधा अधूरा दिखाया गया है। शिवराज सिंह चौहान उनके आदर्श हैं और उनके लिए श्रद्धा के केंद्र हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री के विवाद में आते ही संगठन ने उन्हें जमकर फटकार भी लगाई थी। बता दें, छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पहली बार विधायक बने दिलीप अहिरवार को डॉ. मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें