फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: समधन से दुष्कर्म, फिर हनीट्रैप का लालच देकर सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को फंसाने की रच रहा था साजिश

Fri, 20 Mar 2026 07:37 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के मिसरोद में महिला ने समधी पर दुष्कर्म और हनीट्रैप के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोपी शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा और दूसरों को फंसाकर पैसे कमाने को कहता था। मना करने पर प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
भोपाल में समधन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने समधी के खिलाफ दुष्कर्म करने और दूसरे पुरुषों से संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने यानी हनीट्रैप के रूप में कार्य करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मिसरोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 45 वर्षीय पीड़ित महिला का पति अपहरण के एक मामले में जेल में बंद है, जबकि आरोपी समधी की पत्नी का निधन हो चुका है। आरोपी पीड़िता की बहू का पिता यानी समधी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय महिला मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। आरोपी भी एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड है। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि तुम्हारे पति को जेल हो गई है, अब वह जेल से बाहर नहीं आएगा। मेरी पत्नी की मौत हो गई है। तुम मुझसे शादी कर लो, वैसे भी हमारा और तुम्हारा रिश्ता बराबर का है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गई और उसके साथ संबंध बन गए। इसके बाद आरोपी आए दिन महिला का शारीरिक शोषण करने लगा, तथा दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

ये भी पढ़ें- इतनी सी बात पर हत्या!: भाभी ने इस काम से किया इनकार तो देवर का खौल उठा खून, मरने तक डंडे से पीटता रहा वहशी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को फंसाओ, मोटी रकम मिलेगी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों से आरोपी जहां नौकरी कर रहा था, उस सिक्योरिटी संचालक का उससे विवाद चल रहा था। आरोपी महिला पर दबाव बनाने लगा कि वह दूसरे लोगों से शारीरिक संबंध बनाए और पैसे कमाकर लाए और उसे भी दे। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने कहा कि जिस एजेंसी में तुम गार्ड की नौकरी करती हो उसके संचालक या जिस एजेंसी में मैं नौकरी करता हूं उसके संचालक से विवाद करो और उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और एससी-एसटी में प्रकरण दर्ज कराओ। बाद में समझौते के रूप में एजेंसी संचालक से मोटी रकम वसूल कर दोनों हिस्सा लेंगे। महिला ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला ने कहा कि आरोपी आठ माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें