फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: 'गुड बाय...' मैसेज भेजकर लापता हुआ मेडिकल स्टोर संचालक, वीआईपी रोड पर मिली कार; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 03 Jun 2026 06:27 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य आहूजा 'गुड बाय...' मैसेज भेजने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। उनकी कार वीआईपी रोड पर मिली और उसमें कथित सुसाइड नोट भी मिला। बड़े तालाब में तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक मेडिकल स्टोर संचालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने ममेरे भाई को सिर्फ "गुड बाय..." लिखकर एक संदेश भेजा और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी कार वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास लावारिस हालत में मिली है। कार से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

विज्ञापन


कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आदित्य आहूजा नीलबड़ स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं और मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। परिजनों ने बताया कि पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण आदित्य पिछले तीन दिनों से अपने मामा के बेटे के घर रह रहे थे। वहीं से वह अपना कारोबार भी संभाल रहे थे। मंगलवार रात आदित्य अपनी कार लेकर ममेरे भाई के घर से निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने ममेरे भाई के मोबाइल पर केवल "गुड बाय..." लिखकर संदेश भेजा। संदेश मिलते ही परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी।

पढे़ं: : मेट्रो के अंडरग्राउंट रूट के लिए एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग, पथरीली जमीन से खुदाई में मुश्किल
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के समीप आदित्य की कार खड़ी मिली, लेकिन वह स्वयं कहीं दिखाई नहीं दिए। कार की तलाशी लेने पर एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कार वीआईपी रोड पर मिलने तथा सुसाइड नोट बरामद होने के बाद आशंका जताई गई कि आदित्य ने बड़े तालाब की ओर रुख किया हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए बुधवार सुबह गोताखोरों की मदद से बड़े तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घंटों चली तलाश के बावजूद देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली और आदित्य का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब आदित्य के मित्रों ने आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए। दोस्तों का कहना है कि आदित्य बेहद मिलनसार, सकारात्मक और जिंदादिल व्यक्ति हैं। वे हमेशा लोगों की मदद करने और जीवन को उत्साह के साथ जीने के लिए जाने जाते रहे हैं। ऐसे में आत्महत्या जैसा कदम उठाना उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें