फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: महापौर हर हफ्ते कर रहीं मॉनिटरिंग फिर भी  दो हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग,अधिकारी नहीं देते ध्यान

Tue, 27 Aug 2024 04:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महापौर की हर हफ्ते मॉनिटरिंग के बावजूद भोपाल नगर निगम में दो हजार से ज्यादा शिकाएतें पेंडिंग हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कॉल करके जल्द निराकरण करने को कहा।
 
विज्ञापन
महापौर हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ताओं से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय जनता की परेशानियों को दूर करने हर सप्ताह महापौर हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग करने पहुंच रहीं हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदत बदलने को तैयार नहीं हैं। महापौर की हर हफ्ते मॉनिटरिंग के बावजूद भोपाल में दो हजार से ज्यादा शिकाएतें पेंडिंग हैं। जिसमें सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स पकड़ने की  दूसरे नंबर पर स्ट्रीट लाइट और तीसरे पर सीवेज से जुड़ी समस्याएं हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की।  भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह महापौर राय ने मोबाइल पर अफसरों को कॉल करके निर्देश दिए। यहां महापौर ने 'महापौर महिला हेल्पलाइन' की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया।
विज्ञापन


महापौर ने पूछा इतनी शिकायतें पेंडिंग क्यों है?
बिल्डिंग परमिशन की कुल 106 शिकायतें पेंडिंग होने पर महापौर ने भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों को कॉल करके पूछा कि इतनी शिकायतें पेंडिंग क्यों है? ऐसी शिकायतें तुरंत हल होना चाहिए। महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया।

लोगों से पूछा शिकायत पर अमल हुआ कि नहीं
महापौर ने अफसरों के साथ शिकायत करने वाले लोगों को भी कॉल किया। उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से कॉल करके चर्चा की। कई लोगों से पूछा कि आपकी शिकायत का निराकरण हुआ कि नहीं कुछ लोगों ने बताया कि उनकी शिकायत का निरागकरण हो गया। कुछ लोगों ने कहा अभी तक कोई कॉल नहीं आया। एक व्यकित ने महापौर से कहा कि पार्क में शिकात के बाद भी सफाई नहीं होती है। महापौर ने इस दौरान कहा कि स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन


पेंडिंग शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1252 हुई
भोपाल में आवारा कुत्तों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते महापौर हेल्पलाइन में इनकी शिकायतें की जा रही हैं। यही कारण है कि इन शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1252 हो गई है, जो अन्य शिकायतों की तुलना में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, निगम पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनकी नसबंदी करा रहा है।
विज्ञापन



महापौर हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या 
शिकायत                     संख्या

स्ट्रीट डॉग्स                   1251
स्मार्ट लाइट                  380
स्ट्रीट लाइट                  233
सीवेज                         222
बिल्डिंग परमिशन         106
स्वास्थ्य                       89
सिविल                       78
जलप्रदाय                    64
अतिक्रमण                  50
उद्यान                        25
गोवर्धन परियोजना        24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें