फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपार के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार,  छह घंटे तक धधकता रहा

Sun, 29 Nov 2026 05:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बड़वई में रविवार सुबह कबाड़ गोदाम में लगी आग छह घंटे तक धधकती रही। प्लास्टिक और पुट्ठे के कारण आग बुझाने में मुश्किल आई। धुएं का गुबार पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। तीन दमकलों ने पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
भोपाल के बड़वई में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बड़वई में रविवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग ने दमकलकर्मियों को छह घंटे तक उलझाए रखा। प्लास्टिक और पुट्ठे के बड़े ढेर के कारण आग तेजी से फैलती रही। हालात ऐसे थे कि आग से उठता धुएं का गुबार करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। तीन दमकलों की मदद से लगातार पानी और फोम डालने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग सुबह करीब नौ बजे लगी थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर और कबाड़खाना समेत अलग-अलग स्थानों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर पंकज यादव सहित दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। गोदाम में ज्वलनशील प्लास्टिक और पुट्ठा बड़ी मात्रा में रखा होने से आग अंदर तक सुलगती रही। पानी डालने के बाद भी आग पूरी तरह शांत नहीं हो रही थी। ऐसे में फोम का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव के पास होने से बढ़ी चिंता
गोदाम गांव से लगा हुआ है। ऐसे में आग आसपास फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भी चिंता रही। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी दमकलकर्मियों की मदद की। धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट


अंदर सुलगता रहा कबाड़, छह घंटे बाद बुझी आग
दमकलकर्मियों के मुताबिक, प्लास्टिक और पुट्ठे के ढेर में आग अंदर तक पहुंच गई थी। ऊपर से पानी डालने के बावजूद कई जगह आग सुलगती रही। इसलिए लगातार पानी के साथ फोम का इस्तेमाल किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें