फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह सम्मेलन: काेटा में सीएम यादव का बड़ा संदेश, बोले- “बेटियों के रिश्ते दो परिवारों को जोड़ते हैं…

Sun, 26 Apr 2026 05:30 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह को दो परिवारों को जोड़ने वाला पवित्र संस्कार बताया। उन्होंने सादगी, संस्कृति और विकास योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश दिए।
विज्ञापन
सीएम मोहनय यादव जनता को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा कि विवाह केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने का पवित्र संबंध है। उन्होंने कहा कि बेटियों के माध्यम से दो घर एक-दूसरे से जुड़ते हैं और यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खूबसूरती है। वे रविवार को राजस्थान के कोटा में ग्राम रींछी में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन यदुवंशी अहिरान एवं यदुवंशी मुल्की अहीर समिति द्वारा किया गया, जो संस्था का 38वां सामूहिक विवाह सम्मेलन था। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री सिंधिया का एलान: एमपी में 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट होगा स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सादगी और परंपरा पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को विवाह जैसे आयोजनों में दिखावे और फिजूल खर्च से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर भव्य आयोजन करने की बजाय सादगी से विवाह करना अधिक उचित है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं अपने परिवार में सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को अपनाया है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Congress के लिए Vishvas Sarang के जो कहा, सुन सभी कांग्रेसी 'सहम' जाएंगे! जानें पूरा मामला क्या?

रामगंज मंडी के मंदिर विकास को समर्थन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगंज मंडी के पास स्थित प्राचीन मंदिर के विकास में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, खजुराहो 44.6 डिग्री के साथ सबसे आगे, कई शहर 44 डिग्री के पार

महाकुंभ और विकास परियोजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी

धार्मिक मूल्यों और श्रीकृष्ण का संदेश
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें