फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandu/Bhopal: कांग्रेस की शिविर में जुडे़ राहुल गांधी,बोले-भारत की अर्थव्यवस्था दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में

Mon, 21 Jul 2025 09:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धार जिले के मांडू में चल रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर के पहले दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से विधायकों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दो चार उद्योगपतियों के हाथ में है। इससे हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
संकल्प शिविर में पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के मांडू में चल रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के 2 दिवसीय नव संकल्प शिविर के पहले दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से विधायकों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दो चार उद्योगपतियों के हाथ में है। इससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां जातीय जनगणना करवाई जाएगी। शासकीय नौकरियों में दलित , पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। महाराष्ट्र के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की योजना है और मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी हो सकता है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भिड़कर चुनावी तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा नेता सामंजस्य बनाकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करें। इस तरह के आयोजनों को जारी रखते हुए सड़क पर भी आंदोलन करने की बात राहुल गांधी ने कही। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (वर्चुअल)  पवन खेड़ा, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवंदेव इसरानी ने भी अलग अलग मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। 

विज्ञापन


 जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी सोच
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा अगला चुनाव एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मैनेज रहेंगे। कांग्रेस को भी सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाना पड़ेगा। सोच को बदलना होगा पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता बदलाव जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि संगठन मेरे ही अनुसार चले यह जिद छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना राहुल गांधी की बड़ी देन है।

पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का नव संकल्प
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार घोटालों से घिरी है और जनता त्रस्त है। किसान खाद के लिए मारा मारा फिर रहा है। यह शोषण के खिलाफ महिला, युवा, गरीब, आदिवासी और प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों की खुशहाली का नव संकल्प है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, CM ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्रामगृह नहीं, जनसेवा गृह है

पार्टी शरीर है और विधायक उसका चेहरा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी शरीर है और विधायक उसका चेहरा है। हमारे पास 3 वर्ष और 4 का समय है। कांग्रेस के लिए यह परीक्षा की घड़ी है और 2028 में हमें पास होना है।

 नौजवानों और किसानों के लिए चुनौती भरा समय
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्चुअल रूप से शिविर से जुड़े। उन्होंने कहा कि यह समय नौजवानों और किसानों के लिए चुनौती भरा है। निवेश आकर्षण से आता है डिमांड से नहीं। मध्य प्रदेश में निवेश लाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भाजयुमो की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-भाजपा संगठन की ऑक्सीजन है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

सरकार के इशारे पर काम कर रही ईडी सीबीआई
झूठे मुकदमे, जांच एजेंसियां, सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग पर वर्चुअल जुड़कर राज्यसभा के सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि ईडी, सीबीआई सरकार के इशारे पर काम कर रही है। हमें कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट को मजबूत बनाना होगा। बार काउंसिल के सदस्यों को भी उसमें जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमने 17 वकीलों की टीम तैयार की है। हमें डरने की बजाय कानून का सहारा लेना होगा और अपने अधिकारों की जानकारी भी हमें होनी चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग सत्रों में प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवंदेव इसरानी ने भी विधायकों के साथ संवाद कर जानकारी और अनुभव साझा किया। मंगलवार शिविर के दूसरे दिन भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें