फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में महिला शक्ति का महाकुंभ: पीएम मोदी दो घंटे रहेंगे मौजूद, 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे

Fri, 30 May 2025 08:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

महिला शक्ति को समर्पित एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है भोपाल, जहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अब तक के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Facbook profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऐतिहासिक महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री प्रात: 10.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से 11.20 पर जंबूरी मैदान के पास बने हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर खुली जीप में 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। पीएम की भोपाल यात्रा कुल दो घंटे की रहेगी। यह दावा किया जा रहा है कि आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा महिला सम्मेलन होगा। इसमें दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संचालन, सुरक्षा और प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहेगा, जो इसे और भी खास बनाता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शेखावत संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करीब प्रधानमंत्री 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: हमीदिया अस्पताल में स्टाफ और मरीज के परिजनों के बीच हुई मारपीट, परिजनों का आरोप- घेरकर मारा

पीएम देंगे कई सौगातें  
पीएम मोदी लोकमाता देवी अहल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का का विमोचन, आदिवासी, लोक और पारंपरिक कला में योगदान देने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार देंगे तथा देवी अहिल्याबाई के सुशासन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा इंदौर मेट्रो के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत शिप्रा नदी पर 29 किमी लंबे घाट (778.91 करोड़) का भूमिपूजन और 80 करोड़ से अधिक के बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड काजवे निर्माण कार्यों की शुरुआत (धार, उज्जैन, इंदौर, देवास सहित) भी करेंगे। प्रधानमंत्री 483 करोड़ लागत के 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यह बोले

अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री रहेंगे उपस्थित 
इंदौर, उज्जैन, सतना और दतिया में होने वाले वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रमों में संबंधित विभागीय मंत्री, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भोपाल के कार्यक्रम में 238 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें