फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेरोजगारी पर युवक का सवाल, कन्नी काट चल दीं बीजेपी सांसद रीति पाठक

Sun, 28 Aug 2022 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सीधी-सिंगरौली सांसद रीति पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक सांसद से कुछ पूछ रहा है। वहीं, सांसद उसकी बातों को अनसुना कर उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए मौजूद लोगों से कहती हैं।
विज्ञापन
सीधी-सिंगरौली सांसद रीति पाठक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बात कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो सिंगरौली जिले का है।

विज्ञापन


बता दें कि सिंगरौली जिले के एनसीएल अम्लोरी स्थित कल्याण मंडप में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद रीति पाठक भी मौजूद थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयुष दुबे नाम का युवक अपने बेरोजगारी को लेकर सांसद से सवाल कर रहा था। इस दौरान सांसद रीति पाठक उसके सवालों से कन्नी काट रही हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सांसद ने उसे साइड कर दिया और खुद गाड़ी में बैठ गईं। इसके बाद वहां से रवाना हो जाती हैं। सांसद के इस व्यवहार से युवक आक्रोशित दिखता है। आयुष दुबे ने कहा, पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहा हूं। जबकि सिंगरौली जिले में कई औद्योगिक कंपनी के प्लांट लगे हैं। इसके बावजूद यहां बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है, आयुष नगर निगम के प्राइवेट कांट्रेक्टर के अंडर में कार्य कर करता है। उसने सांसद से शिकायत की है कि रोजगार मांगने पर कंपनी के मैनेजर 70 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की रिश्वत की मांग करते हैं। रिश्वत नहीं देने पर कंपनी में नौकरी नहीं देते हैं। इसी पर सांसद भड़क गई और युवक पर विरोधियों की साजिश का आरोप लगाकर वापस चली गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें