पुलिस के मुताबिक, झलकन सिंह से पूछा कि तुम्हे यह रेमडेसिविर कहां से मिलता है, तो उसने बताया कि यह इंजेक्शन उसे उसकी प्रेमिका शालिनी वर्मा देती है, जो जेके अस्पताल में नर्स के तौर पर सेवाएं दे रही है। शालिनी मरीजों को लगाने के लिए दिए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को चुराकर झलकन को देती थी और उसका प्रेमी इस इंजेक्शन को 20 से 30 हजार रुपये में बेचता था। फिलहाल पुलिस झलकन की प्रेमिका शालिनी की पीछे पड़ी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों पर लगेगी रासुका
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसकी प्रेमिका आरोपी शालिनी वर्मा की तलाश की जा रही है। इस मामले में डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि शहर में जगह-जगह तलाशी ली जा रही है, ऐसे सभी आरोपियों पर रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाई जाएगी।