शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश सरकार भी कोविड-19 वैक्सीन की कमी दूर करने के लिए वैश्विक टेंडर जारी करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को जल्दी से जल्दी टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। मप्र से पहले दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और कर्नाटक वैश्विक टेंडर जारी कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन की उपलब्धता के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी 18 से 44 साल के युवाओं के लिए टीकों की किल्लत हो रही है। इस वर्ग के लिए मई के शुरुआत में ही 5.29 करोड़ डोज का आर्डर दिया था, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
कंपनी नहीं कर रहीं सीधे आपूर्ति
सूत्रों का कहना है कि टीका निर्माा कंपनियां राज्यों को सीधे टीके देने को तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार के मार्फत ही टीकों की सप्लाई तय हो रही है। मध्यप्रदेश को 31 मई तक मात्र पांच लाख डोज मिलने की संभावना है, जबकि डिमांड इससे काफी ज्यादा है।