फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रचंड जीत का दावा, जश्न की तैयारी शुरू, एक क्विटंल लड्डू का दिया ऑर्डर

Tue, 28 May 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में चारों चरणों के चुनाव पूरे होने के बाद कांग्रेस को जीत की उम्मीद बढ़ गई है। पार्टी ने परिणाम के बाद जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यालय में एक क्विंटल लड्डू के ऑर्डर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में चारों चरण के मतदान पूरे होने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है। कांग्रेस के ज्यादातर नेता मध्यप्रदेश में 15 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं और खास बात यह है कि कांग्रेस को मिलने वाली सीटों की गणित भी लोगों को बताते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और उसके बाद चार जून को नतीजे आएंगे। परिणाम से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को चारों ओर से चमकाया जा रहा है। इसके अलावा जीत के जश्न के लिए कांग्रेस ने एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर भी दे दिया है। कांग्रेस कार्यालय को अंदर से लेकर बाहर तक चमकाया जा रहा है। रंग रोगन से लेकर गॉर्डन तक को तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश में 15 से 20 सीटें जीतने का दावा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश में 15 से 20 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। और वह सीट भी लगातार लोगों को बता रहे हैं, जहां वे भाजपा प्रत्याशियों को कांटे की चक्कर दे रहे हैं। एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था कि प्रदेश में इस बार बीजेपी की हालत खराब है। कांग्रेस 15 सीटें एक तरफा जीत रही है।
विज्ञापन


चार जून शाम को होगा जश्न
इधर, कार्यालय को चमकाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि कांग्रेस कार्यालय में साफ सफाई चल रही है। निश्चित रूप से हम चार जून को जश्न मनाएंगे। देश से बीजेपी का सफाया होगा। चार जून की शाम बड़ा जश्न मनेगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आ रही हैं और देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जीत के जश्न को लेकर सब तैयारी में जुटे हुए हैं।

बीजेपी ने कहा, विधानसभा में भी की गई थी तैयारी
बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस और उनके नेता इसी प्रकार के जीत के ख्याली पुलाव विधानसभा चुनाव में पका रहे थे। लेकिन मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित हुए और वही अब होने वाले हैं। कांग्रेस के नेता दावे वही करें, जिनका चार जून को सामना कर सकें। फिर उस दिन ईवीएम पर ठीकरा न फोड़ें। लड्डू जरूर बनवाएं, लेकिन जीत की मिठाई भारतीय जनता पार्टी बांटेगी। जनता ने सत्ता की चाबी किसे सौंपी है, यह चार जून को पता चलेगा। पहले से ढोल बजाने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें