सीएम मोहन यादव एम्स में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कोटा और ग्वालियर में हुए सड़क हादसों में घायल लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल के एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति, चल रहे इलाज और उन्हें दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।