मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को पटना में दिए गए बयान में कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए।