फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर 'कौम की गद्दार' लिखने पर भोपाल के ईरानी डेरे में दो गुटों में झड़प, किशोरी के सिर पर रॉड से हमला

Sun, 25 Oct 2026 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के ईरानी डेरे में व्हाट्सएप स्टेटस पर विवाद के बाद 17 वर्षीय तमन्ना अली पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। किशोरी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां और भाभी भी घायल हुईं। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाट्सएप स्टेटस पर 'कौम की गद्दार' लिखने को लेकर शुरू हुआ विवाद भोपाल के ईरानी डेरे में हिंसक झड़प में बदल गया। आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंची 17 वर्षीय तमन्ना अली पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में तमन्ना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और भाभी भी घायल हो गईं। घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी हमीद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी रेश्मा और बेटी बेनजीर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, करोंद स्थित ईरानी डेरे में रहने वाली तमन्ना अली घर पर रहकर अपनी मां के साथ कामकाज में हाथ बंटाती है। आरोप है कि भानपुरा ईरानी डेरे में रहने वाली बेनजीर कुछ दिनों से तमन्ना के खिलाफ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस डाल रही थी। इनमें तमन्ना को 'कौम का गद्दार' बताने के साथ अन्य आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
विज्ञापन


समझौते के लिए पहुंचे, लेकिन हो गई मारपीट
विवाद खत्म कराने के लिए तमन्ना अपनी मां फातिमा और भाभी मुस्कान के साथ ऑटो से भानपुरा पहुंची थी। यहां एक रिश्तेदार महिला ने दोनों पक्षों को बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए बुलाया था। रात करीब 11 बजे बेनजीर अपने माता-पिता रेश्मा और हमीद के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि तीनों अपने साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने तमन्ना, उसकी मां और भाभी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी के सिर में गंभीर चोट, पिता गिरफ्तार
हमले में तमन्ना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां फातिमा और भाभी मुस्कान को भी चोटें लगीं। घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तमन्ना की शिकायत पर छोला मंदिर पुलिस ने बेनजीर, रेश्मा और हमीद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने हमीद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें