फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का ममता पर हमला, बोले- भाजपा के 'तूफान' से दीदी परेशान, परिवर्तन रैलियों पर करा रहीं हमले

Sat, 27 Feb 2021 01:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। उन्होंने आगे कहा कि ममता दीदी व्याकुल हैं, इसलिए भाजपा की परिवर्तन रैलियों पर हमला किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और उनका त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ममता बनर्जी के गलत शासन, भ्रष्टाचार, लूट और गुंडागर्दी से थक गई है और जनता ने इसके खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

चौहान कल कोलकाता में होने वाली परिवर्तन रैली में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैं आज रात कोलकाता पहुंचूंगा और कल वहां परिवर्तन रैली में हिस्सा लूंगा। मैं वहां तीन सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करुंगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 27 मार्च से 29 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, वहां भाजपा की लहर चल रही है, इससे ममता दीदी भयभीत और उग्र हैं।
विज्ञापन



इस खबर को भी पढ़ेंः बंगाल में पोस्टर तक पहुंची जुबानी जंग, भाजपा का दावा- बंगाल बेटी चाहता है बुआ नहीं
विज्ञापन


ममता ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान किया। आयोग ने बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार की शाम इस पर सवाल उठाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव भाजपा के कहने पर करवाए जा रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भाजपा ने कहा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें