फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश बजट सत्रः गिरीश गौतम निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, सीएम ने दी बधाई

Mon, 22 Feb 2021 04:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम - फोटो : MPVidhanSabha
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। रीवा के देवतालाब विधानसभा से चार बार के विधायक रहे गिरीश गौतम निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद एक बार फिर विंध्य के खाते में चला गया है। इससे पहले विंध्य के कद्दावर नेता श्रीनिवास तिवारी 9 साल 352 दिन एमपी असेंबली के स्पीकर रहे। उनका दो बार का कार्यकाल दिग्विजय सरकार के दौरान 24 दिसंबर 1993 से 11 दिसंबर 2003 तक रहा।

विज्ञापन


गिरीश गौतम ने साल 1972 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी
विधायक गिरीश गौतम ने साल 1972 से छात्र राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 1977 से लगातार उन्होंने किसानों, मजदूरों एवं छात्रों के लिए आवाज उठाई। वह 2003 में रीवा की देवतालाब विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने। तब से वे चार बार लगातार इसी सीट से चुने जा चुके हैं। वह विधानसभा की लोक लेखा, महिला एवं बाल कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य रह चुके हैं। 

बजट सत्र से पहले सीएम शिवराज मिले प्रोटेम स्पीकर से
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बजट सत्र से पहले विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें