अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन
- फोटो : Amar ujala
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यकर्ता अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। हर जिला मुख्यालय पर अटलजी के जीवन और योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसी अवधि में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में अटल जी के विचारों और नीतियों पर चर्चा होगी।