फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: हैदराबाद में शेरों के संक्रमित होने के बाद मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुरी बंद

सार

वन्य प्राणियों को कोरोना न हो, इसलिए कहीं उबालकर दे रहे मांस तो कहीं खाने के साथ एंटीवायरल दवाएं
विज्ञापन
वन विहार भोपाल - फोटो : vanviharnationalpark.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ शेरों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद देश के कई टाइगर रिजर्व और अभयारण्य सतर्क हो गए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार को हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुरी और चिड़ियाघरों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। भोपाल के वन विहार में अब वन्य प्राणियों के कमरों को अब हर दिन सैनेटाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानवरों को गर्म पानी में डालकर मांस खाने को दिया जा रहा है। इतना ही नहीं जानवरों की देखरेख करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है। इंदौर तथा ग्वालियर के चिड़ियाघरों में भी वन्य प्राणियों को मिनरल्स और एंटीवायरल दवाएं देना शुरू कर दिया गया है। राज्य के सतपुड़ा, बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, संजय डुबरी सहित सभी टाइगर रिजर्व, सैंक्चुरी को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें