फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: IPS मीट के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-नक्सल उन्मूलन असंभव को संभव करने जैसा

Fri, 16 Jan 2026 06:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट में कहा कि मध्यप्रदेश से नक्सलियों का सफाया एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन
1 of 2
डीजीपी कैलाश मकवाना और सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा कार्य रहा है। इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस बल हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पर डटा रहता है और उसका अनुशासन सराहनीय व अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 प्रदेश सरकार और पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस ने राष्ट्र विरोधी ताकतों, संगठित अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की है। राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभक्ति और जनसेवा की भावना को और मजबूत करते हुए मध्यप्रदेश को आंतरिक सुरक्षा के मामले में आदर्श राज्य बनाना हम सभी का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: मंत्रालय कर्मचारियों को नहीं मिला चौथा समयमान वेतन, फूटा गुस्सा, वल्लभ भवन के बाहर किया प्रदर्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम डॉ. मोहन यादव पुलिस अधिकारियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग में जल्द दी जाएगी पदोन्नति 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में शीघ्र पदोन्नतियों को स्वीकृति दी जाएगी और पर्याप्त भर्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में मध्यप्रदेश पुलिस देश के लिए उदाहरण बन रही है। साइबर अपराध सहित सभी प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में MP की उपलब्धि: नीति आयोग की EPI-2024 रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचा प्रदेश

सरकार और पुलिस मिलकर काम करेगी 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 भविष्य की पुलिसिंग की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आने वाले समय में तकनीक में दक्ष, त्वरित निर्णय लेने वाली और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिस व्यवस्था विकसित करने की दिशा में सरकार और पुलिस मिलकर कार्य करेंगी।

ये भी पढ़ें- MP News: पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात: 7वां वेतनमान, 62 वर्ष सेवा आयु और सेवा शर्तों पर बनेगी समिति

1 अप्रैल से देश में नारकोटिक्स मुक्त करने का अभियान 
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना ने कहा कि प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्गदर्शन और उनके त्वरित निर्णयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए पुलिस निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री की पहल पर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है और उनके छोटे भाई को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आगामी 1 अप्रैल 2026 से देश को नारकोटिक्स से मुक्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत तीन वर्षों में ड्रग्स मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028, सड़क सुरक्षा और साइबर सक्षमता का विकास प्रदेश पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें