फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मध्यप्रदेश के पांच जिलों में प्रतिबंधों में मिलेगी छूट, शिवराज सरकार ने किया एलान

Mon, 24 May 2021 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश थे कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम रहेगी उन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कुछ प्रतिबंधों के साथ धीरे-धीरे छूट प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पांच जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने सोमवार से पांच जिलों में कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में छूट देने अनुमति दी है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा ने सोमवार को बताया कि झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड जिले में कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से कम होने के बाद कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में कुछ छूट प्रदान की गई है। यह छूट 24 से 31 मई तक लागू है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश थे कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम रहेगी उन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कुछ प्रतिबंधों के साथ धीरे-धीरे छूट प्रदान की जायेगी। राजोरा ने कहा कि इन पांच जिलों में सरकारी कार्यालयों को अधिकारियों की 100 फीसदी तथा कर्मचारियों की 25 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही इन जिलों में संपत्ति पंजीयन के कार्यालय भी खोले जाएंगे तथा जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा निर्माण सामग्री एवं सेवा क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ 20 फीसदी अन्य दुकानें भी खोली जा सकती हैं। आवासीय क्षेत्र की एकल दुकानों को तथा ई-कॉमर्स गतिविधियों को कार्य करने की अनुमति होगी। राजोरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एकल दुकानें खोली जा सकती हैं जबकि बाजार कुछ प्रतिबंधों के साथ संचालित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों एवं निर्माण गतिविधियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के साथ अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,375 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,64,338 पर पहुंच गई है और इस बीमारी से अब तक 7,558 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें