फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election: स्ट्रांग रूम के बाहर लगे कैमरा स्क्रीन में गड़बड़ी देख नाराज हुए दिग्विजय, कलेक्ट्रेट से की शिकायत

Mon, 13 May 2024 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह सोमवार को गुना पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने पीजी कॉलेज में बनाए गए गुना जिले की चारों विधानसभाओं के ईवीएम स्ट्रांग रूम को चेक किया। उन्हें स्क्रीन पर गड़बड़ी दिखाई दी जिस पर वे काफी नाराज हुए और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर लगी स्क्रीन पर तारीख गलत दिख रही थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना लोकसभा सीट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्क्रीन पर गड़बड़ी दिखाई दी जिस पर वे काफी नाराज हुए और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में काफी एक्टिव दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग सीटों पर लगातार दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह सोमवार को गुना पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने पीजी कॉलेज में बनाए गए गुना जिले की चारों विधानसभाओं के ईवीएम स्ट्रांग रूम को चेक किया। दिग्विजय सिंह और पत्नी अमृता सिंह के साथ गुना से प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे। राघौगढ़ के ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर लगे कैमरे की स्क्रीन पर दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह की नजर पड़ी। टीवी स्क्रीन में आज की तारीख न दिखाते हुए 4 जून की तारीख दिखा रही है और समय में भी करीब 33 मिनट का अंतर है। इसको देखते ही अमृता सिंह संतुष्ट नहीं हुईं और इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। दिग्विजय सिंह को मामले में गड़बड़ी दिखते ही कांग्रेसी नेता एक्टिव हो गए और मामले की शिकायत कलेक्टर से की। कांग्रेस इस बात की निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाने की बात कही है।

दिग्विजय सिंह पत्नी के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट
दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह के साथ गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने इसको ठीक करवाने का आश्वासन दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगों का गुस्सा मतदान के जरिए सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहतर से बेहतर नतीजे प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें