फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव-वार्ड में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’: सीएम बोले- PM मोदी के जन्मदिन पर MP में दीपावली जैसा उत्सव

Tue, 15 Sep 2026 08:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के गांवों और वार्डों में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रदेशवासियों के लिए विशेष अवसर है। इस दिन हर गांव और वार्ड में दीपावली जैसा माहौल बनाया जाएगा और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए लोग प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताएंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल पद पर रहने के नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: 42,490 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, शिक्षा से सिंचाई तक कई योजनाओं को मंजूरी

विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे
सीएम ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगातों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाए। इनमें मेट्रो, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल से जल और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया जाए। अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों, लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों, किसानों, पशुपालकों, मछुआरों, युवाओं, विद्यार्थियों और स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी में सरकारी भवन अब ग्रीन टेक्नोलॉजी से बनेंगे, सीमेंट के बिना सड़क बनाने पर भी होगा काम

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसी अवधि में ग्रामीण संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शुरू होगी। सरकार ने करीब 50 लाख ग्रामीण संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य रखा है। वहीं, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें