फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana:13 मई को 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएगी 36वीं किश्त, CM नरसिंहपुर से करेंगे राशि जारी

Mon, 11 May 2026 07:05 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 मई को लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुई है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की घरेलू जरूरतें पूरी हो रही हैं और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो पर नया विवाद: कब्रिस्तान के नीचे टनल निर्माण पर बढ़ी सियासत, अब हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

2023 में शुरू हुई थी योजना
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में अक्टूबर 2023 में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2025 से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। सरकार के अनुसार, अप्रैल 2026 तक योजना की 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। जून 2023 से अप्रैल 2026 के बीच महिलाओं के खातों में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुकदमे की मंजूरी को लेकर असमंजस, मंत्री विजय शाह पर फंसा पेंच, अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

महिलाओं के जीवन में आया बदलाव
सरकार का दावा है कि योजना से महिलाओं का आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाएं अब बच्चों की पढ़ाई, पोषण और स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च कर पा रही हैं। कई महिलाएं स्व-सहायता समूहों और छोटे रोजगार से भी जुड़ रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़ रही है। योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिल रहा है। इसमें आदिवासी, तलाकशुदा, परित्यक्त और कल्याणी महिलाओं को भी शामिल किया गया है। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से प्रक्रिया पारदर्शी बनी हुई है।  राज्य सरकार ने योजना के लिए हर साल बजट में बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाड़ली बहना योजना में करीब 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आगे भी इस योजना को मजबूती से जारी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें