आकाश में इंतजार कराने वाला चंद्रमा आपको अपने घर-आंगन या छत से करवा चौथ पर कितने बजे दिखेगा? इसकी गणना आप खुद सटीक रूप से कर सकती हैं। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रोदय के खगोलविज्ञान को लेकर बताया कि 31 अक्टूबर को तृतीया तिथि को शाम आप चंद्रोदय का इंतजार करते हुए उसको आपके घर से देखने का समय नोट करें। इसमें 52 मिनट जोड़कर जो समय आएगा, वह आपके करवा चौथ के चंद्रदर्शन का सटीक समय होगा।
सारिका ने बताया कि पृथ्वी की मासिक परिक्रमा करता चंद्रमा प्रतिदिन लगभग 12 डिग्री आगे बढ़ता रहता है। इस कारण कृष्ण्पक्ष में हम पृथ्वी के किसी भाग से लगभग 50 मिनिट बाद उस चंद्रमा को देख पाते हैं। बुधवार को करवा चौथ का चंद्रमा मंगलवार उदित चंद्रमा के लगभग 52 मिनट बाद उदित होगा।
सारिका ने बताया कि चंद्रोदय होना और आपके घर-आंगन से चंद्रदर्शन होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। जरूरी नहीं है कि आपके घर से क्षितिज दिखता हो। देखने के मार्ग में पेड़, मकान आदि अवरोध हो सकते हैं। इसलिए चंद्रदर्शन का वास्तविक समय आप जान सकती हैं 31 अक्तूबर को दिखने जा रहे चंद्र के समय से।
राष्ट्रीय स्तर पर करवा चौथ पर चंद्रोदय
| स्थान |
समय |
| इटानगर |
07:11 शाम |
| गौहाटी |
07:22 शाम |
| कोलकाता |
07:46 शाम |
| पटना |
07:51 शाम |
| वाराणसी |
08:00 शाम |
| प्रयागराज |
08:05 शाम |
| नई दिल्ली |
08:15 शाम |
| जबलपुर |
08:19 शाम |
| जयपुर |
08:26 शाम |
| भोपाल |
08:29 शाम |
| इंदौर |
08:37 शाम |
| जोधपुर |
08:39 शाम |
| बांसवाड़ा |
08:41 शाम |
| सूरत |
08:54 शाम |
| राजकोट |
08:59 शाम |
| द्वारका |
09:07 शाम |
मध्यप्रदेश स्तर पर करवा चौथ पर चंद्रोदय
| स्थान |
समय |
| सिंगरौली |
08:05 शाम |
| रीवा |
08:10 शाम |
| अनूपपुर |
08:12 शाम |
| शहडोल |
08:13 शाम |
| कटनी |
08:15 शाम |
| जबलपुर |
08:19 शाम |
| सागर |
08:22 शाम |
| छिदवाड़ा |
08:26 शाम |
| रायसेन |
08:27 शाम |
| भोपाल |
08:29 शाम |
| नर्मदापुरम |
08:29 शाम |
| इटारसी |
08:30 शाम |
| बैतूल |
08:31 शाम |
| सीहोर |
08:31 शाम |
| हरदा |
08:33 शाम |
| उज्जैन |
08:36 शाम |
| इंदौर |
08:37 शाम |
| धार |
08:40 शाम |
| खरगौन |
08:42 शाम |
| झाबुआ |
08:42 शाम |
| बड़वानी |
08:43 शाम |