फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हुआ 'हैक', टाइमलाइन पर चलने लगा कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो

Thu, 08 Jul 2021 05:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हैकरों ने अकाउंट हैक कर टाइमलाइन पर कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो पोस्ट कर दिया जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही उनके फेसबुक अकाउंट को हैकरों ने हैक कर लिया है। हैकरों ने अकाउंट हैक कर टाइमलाइन पर कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो पोस्ट कर दिया जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की तारीफ कर रहे थे। इस वीडियो में पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिए गए थे।

विज्ञापन


घटना करीब रात एक बजे की
यह घटना करीब रात एक बजे की है। पोस्ट वायरल होते ही सिंधिया की आईटी टीम हरकत में आ गई और अकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया। वीडियो को रात में ही हटा दिया गया। वहीं, यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट किसने हैक किया है। एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने में जुटी है। वहीं, अकाउंट हैक होने को लेकर कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है। 






ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने किया मामला दर्ज
वहीं ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की फेसबुक आइडी हैक करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब आइडी को हैक करके पुराने वीडियो एवं फोटो डालने वाले आरोपी की खोज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें