फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बदमाशों के निशाने पर ज्वेलरी शॉप, आधी रात शटर तोड़कर 30 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

Fri, 16 Aug 2024 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

अयोध्या नगर डी-सेक्टर में जैन ज्वैलर्स में लूट हो गई। बीती रात करीब भोपाल पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो से 7 नकाबपोश डकैत आए और शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए के जेवर और नकदी लूट ले गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर डी-सेक्टर में जैन ज्वैलर्स नाम की शॉप है। गुरुवार रात करीब पौने तीन बजे भोपाल पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो से सात नकाबपोश डकैत आए और शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे बड़े वाहन से आए और लूट की सूचना के बाद जब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया तो वे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गए।

बदमाशों का नहीं चला पता

विज्ञापन

चोरी गई रकम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, फरियादी पक्ष की ओर से करीब 30 लाख की चोरी की शिकायत की गई है। इधर, घटना की सूचना के बाद शहर की नाकेबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

रात्रि गश्त पर फिर उठे सवाल
चार इमली में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी के बाद हाईप्रोफाइल चार इमली की सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, अब अयोध्या नगर में हुई इस वारदात ने पूरे शहर की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्थिति तब है जब स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा शहर अलर्ट पर है और राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होने का दावा किया जा रहा था।

गुना में मिली लोकेशन, टीम रवाना

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो वाहन सवार बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। गुना पुलिस की टीम वाहन का पीछा कर रही है, वहीं, भोपाल से भी पुलिस की एक टीम गुना रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें