फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पागल सियार ने चार बच्चों पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती; ग्रामीणों ने मार डाला

Sat, 01 Jun 2024 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Gwalior: जिले के उटीला इलाके के आदिवासी का पुरा और पास के गांव में सियार ने शुक्रवार रात ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आदिवासी का पुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर सियार झपटा। इतना ही नहीं बच्चों को बचाने आए लोगों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
पागल सियार ने चार बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियार के हमले में देव बघेल और सुनैना को गंभीर चोट आई है। पंजा लगने से देव के गाल का मांस निकल गया। सुनैना के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। एसडीओपी संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया है कि बच्चों को बचाने के दौरान पूजा पर भी सियार ने जानलेवा हमला बोला। इसके बाद एक और महिला की ओर दौड़ा, तभी गांव के कुत्ते ने उसे दबोच लिया। इसके बाद हमने उसे मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया था। काफी लोगों पर हमला कर चुका था।

उससे बचने के लिए ऐसा मजबूरी में करना पड़ा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी थी। बताया जा रहा है कि सियार संख्या में दो से तीन थे। आदिवासी का पुरा के अलावा पास के गांव में भी एक बच्चे पर सियार ने हमला किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें