फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास के खाने में इल्ली मिलने के बाद जांच: सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, छात्राओं ने बताईं समस्याएं

Sun, 11 Oct 2026 08:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

पंचशील नगर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सात नमूने लिए हैं। पेयजल, सफाई और चौकीदारों के व्यवहार से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई हैं। सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
छात्राओं से बात करती खाद्या सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच की। अधिकारियों ने रसोईघर और खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर सात नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। इनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक प्रतीत हुई और खाद्यान्न सामग्री पर्याप्त मात्रा में मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए। हालांकि, भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के संबंध में अंतिम स्थिति प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


खाने की शिकायत के साथ दूसरी समस्याएं भी आईं सामने
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से भी चर्चा की। इस दौरान पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई और छात्रावास में व्यवहार एवं संवाद से जुड़ी समस्याओं की जानकारी सामने आई। छात्राओं ने चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी अपनी बातें रखीं। इन शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों और छात्रावास प्रबंधन के बीच समन्वय की जरूरत बताई गई है। छात्रावास की वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, रसोईघर की नियमित सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-नवरात्रि पर भक्तिमय हुई राजधानी: शहर में दो हजार से अधिक जगह सजे पंडाल बने आकर्षण, मंदिरों में भक्तों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन



कल कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी बैठक
छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 12 अक्टूबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सहायक आयुक्त, आदिवासी कल्याण विभाग प्रशांत आर्य को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बैठक में संबंधित समस्याओं के निराकरण और आगे की कार्रवाई पर चर्चा होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट और सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित विभागों तथा छात्रावास प्रबंधन को समन्वय से कदम उठाने होंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें