संस्कृति बचाव मंच की कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में लव जिहाद से बचाव के लिए संस्कृति बचाओ मंच की ओर से सामाजिक जागरूकता के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेष रूप से बेटियों और उनके अभिभावकों को सामाजिक चुनौतियों के प्रति सतर्क करना और उन्हें जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति बचाओ मंच की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संस्कृति बचाओ मंच के अनुसार, इस पहल के तहत युवाओं को सामाजिक धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण जैसी स्थितियों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उपयोगी जानकारियां साझा की गईं।