फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : मोहर्रम के दिन किशोरी ने की आत्महत्या, मरने से पहले पूछा- मां, क्या मुझे भी शहादत मिलेगी ?

Sat, 21 Aug 2021 01:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रावजी बाजार की रहने वाली 15 साल की राबिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले राबिया ने मां से कुछ अजीब सवाल किए थे, इसके कुछ देर बाद ही उसे फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मोहर्रम के दिन 15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मां ने बताया कि ऐसा करने से कुछ देर पहले ही उसने कुछ सवाल किए थे। उसने पूछा था- क्या इमाम हुसैन की तरह आज जिनकी मौत होगी, उन्हें शहादत मिलेगी। क्या वे जन्नत में जाएंगे। 

विज्ञापन

किशोरी राबिया की मां का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह क्या करने वाली है। कुछ देर बात जब वो कमरे में आईं तो किशोरी को फांसी लगाए देखा। इसके बाद परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार के साथ रोजा खोलने बैठी थी किशोरी 
रावजी बाजार के रहने वाले इकबाल शेख ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ मोहर्रम के दिन शाम को रोजा खोलने बैठे थे। रोजा खोलने से पहले ही वह अपनी मां के साथ कुछ बात कर रही थी। कुछ देर बाद हमने उसे इस हालत में देखा। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही किशोरी का एडमीशन करवाया था और उसके लिए किताबें लेकर आए थे। 
विज्ञापन


सहेली की मौत के बाद से करती थी बहकी-बहकी बातें 
परिजनों ने बताया कि एक साल पहले स्कूल के पिकनिक पर उसकी सहेली की झूले पर से गिरने से मौत हो गई थी। उसके बाद से ही राबिया कुछ बहकी-बहकी बातें करती थी, जिस पर उसे हम लोग डांटते भी थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें