फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : बेसहारा मानसिक रोगी को सरेआम बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 04:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर 
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

रविवार को कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान बेसहारा मानसिक रोगी को सरेआम बुरी तरह पीटने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


इंदौर के एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार अजमेरा (53) और उनके बेटे मोहित अजमेरा (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र ने रविवार को एमजी रोड थाने के पास एक मानसिक रोगी को यह आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क पर बुरी तरह पीटा कि वह उनकी कार पर पत्थर फेंक रहा था। थाना प्रभारी के मुताबिक मानसिक रोगी बेसहारा है और यहां-वहां भटकता रहता है।

नागर ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब शहर में कोविड-19 का एक दिवसीय लॉकडाउन लगा था। आरोपियों का कहना है कि वह महामारी की जांच कराने के लिए घर से बाहर निकले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों की कार जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें